फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई गई बूस्टर डोज
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। बुधवार को जिले में 22976 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई गई। चुनाव को देखते हुए फ्रंट लाइन वर्करों को प्राथमिकता के आधार पर बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्कूलों में कैंप के माध्यम से छात्र- छात्राओं को टीका लगाया जा रहा है।
महिला अस्पताल में टीकाकरण के दौरान मौजूद कर्मियों की जरूरी सूचनाएं अपडेट किया गया। इस बीच केंद्र पहुंचे कुछ लोगों को परेशानी हुई। मौसम खराब होने के बाद भी उत्साह के साथ लोग केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के प्रांगण में वाहिनी के कार्मिकों की टीका लगाया गया। एलपी उपाध्याय, कमांडेंट 22 वीं वाहिनी, संजय पांडेय, द्वितीय-कमान-अधिकारी, मुनेश कुमार सहायक कमांडेंट (संचार) को टीका लगाया। भारत नेपाल-सीमा पर तैनात 22 वीं वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों के कार्मिकों को सीएससी रतनपुर, सीएससी निचलौल और स्वास्थ्य केंद्र सोनौली के माध्यम से टीका लगाया गया। करीब 700 कार्मिकों को टीका लगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य जल्दी पूरा हो जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें