फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 से वितरित होंगी कक्षा एक से तीन तक की किताबें

Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून को परिषदीय स्कूल खुलेंगे तो उन्हें कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। प्रिंटिंग कार्य पूर्ण होने से 10 जून तक जिले को किताबें हैंडओवर हो जाएंगी। जिन्हें सभी स्कूलों में वितरित कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों का नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हुआ। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की संख्या लगभग 70 हजार से अधिक है। इन दिनों 20 मई के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश तो हो गया, लेकिन कक्षा तीन तक विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल सकीं। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्र शुरू होने से महज कुछ दिन पहले ही एनसीईआरटी ने तमाम किताबें परिवर्तित कर दी। विलंब से निर्धारण हुआ तो प्रिंटिंग पूर्ण कराने में समय लगा, लेकिन अब इसकी छपाई का कार्य एनसीईआरटी ने पूर्ण करा लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें