फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड्ढे में पलटी बोलेरो, चालक समेत आठ घायल

Wed, 06 Mar 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोहड़वल गांव के कुछ लोग एक बोलेरो में सवार होकर अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करने गए थे। जहां से सभी लोग मंदिर का दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह लोग सिंदुरिया निचलौल मार्ग स्थित दमकी गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई। उसके बाद सड़क किनारे गड्डे में जा पलटी। जिस दौरान बोलेरो चालक राजू (55) निवासी कृष्णा नगर जबकि कोहड़वल गांव निवासी छोटेलाल (60) भगवंत पटेल (65) हरिराम (62) कम्मल कुशवाहा (57) सदानंद (63) रामअवध (66) श्रीकांत (61) घायल हो गए। हादसे के दौरान बोलेरो सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी मिली है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें