फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोलेरो व ऑटो में टक्कर, 12 लोग घायल

Tue, 14 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरहवा गांव के पास सोमवार सुबह 11 बजे बोलेरो ऑटो से टकरा गई जिससे 12 लोग घायल हो गए। सभी को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख एक को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज और चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बोलेरो बरवाखुर्द से खजुरिया और ऑटो बटईिडहा से सवारी लेकर नौतनवां जा रही थी। कुरहवा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
हादसे में फरेंदा क्षेत्र के खजुरिया निवासी सुनील (45), अंजनी (25), निशा (15), विश्वनाथ (65), नेहा (17), महराजगंज कोतवाली क्षेत्र चेहरी निवासी राहुल निषाद (19), कोल्हुई क्षेत्र के परमेशरापुर गांव की कनीज मरियम (40), बटईिडहा के रहीमुल्लाह (20), खरहरवा के आविद (45), नौतनवां थाना क्षेत्र के हथियहवा निवासी जमीरुनिशा (40), रिजवान अहमद (15), परसामलिक क्षेत्र के महरी घोड़हवा गांव के स्वतंत्र पासवान घायल हो गए।
संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से लक्ष्मीपुर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कनिज, मरियम को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। अन्य को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें