फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 518 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे

Tue, 14 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
विज्ञापन

मेले जैसे माहौल के बीच पूरे हुए मांगलिक कार्यक्रम, वर-वधू को दिए आशीर्वाद

महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कुल 518 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का वायदा किया। अभिभावकों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर नम आंखों से उनकी विदाई की। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी आशीर्वाद दिया। विकास भवन परिसर में सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक तथा नगर पालिका सदर, नगर पंचायत चौक व घुघली के 139 जोड़ों का विवाह हुआ। मेले जैसे माहौल के बीच दोनों परिवार की मौजूदगी में घर की तरह शादी रचाई गई।
वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रविकांत पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अभिभावकों की मुश्किल को कम करने का कार्य किया है। विकास भवन स्थित विवाह स्थल पर कैलाश रसिया व उनकी टीम के कलाकारों ने कार्यक्रम में अपनी मांगलिक गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा। संचालन शिरोमणि दूबे ने किया। इस दौरान रामप्रीत गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल, यशवंत पटेल आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में परतावल व पनियरा ब्लॉक तथा नगर पंचायत के 71 जोड़ों का विवाह कराया गया। निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में सिसवा व निचलौल ब्लॉक तथा नगर पंचायत निचलौल व सिसवा के 100 जोड़ों का विवाह हुआ।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक तथा नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली के 110 जोड़ों का विवाह हुआ। धानी प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड धानी परिसर मेंं फरेंदा, बृजमनगंज व धानी ब्लॉक तथा नगर पंचायत आनंदनगर व बृजमनगंज के 98 जोड़ों का विवाह हुआ।
यहां पर बतौर मुख्य अतिथि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने वर-वधू काे आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, बीडीओ माधुरी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह योजना ने दूर की मुश्किलें
विकास भवन परिसर में हुए विवाह में बहन की शादी कराने आए सर्वेश ने बताया कि पिता की मौत के बाद बहन की शादी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। रिश्तेदारों व विभागीय योजना के सहयोग से शादी को बेहतर ढंग से कराने मेें मदद मिली। धानी ब्लॉक में बेटी की शादी कराने आईं शबीबुन निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शादी होने से उनकी व परिवार की मुश्किल काफी हद तक दूर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें