फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबे युवक की मिली लाश, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों संग पुरंदरपुर थाना क्षेत्र टेढ़ी गांव के वनग्राम कांधपुर नर्सरी के पास स्थित रोहिन नदी में नहाने गए युवक की लाश परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव सिसहनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर में मिल गई। शनिवार की शाम में लाश घर पर पहुंची घर पर लाश रखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाया, तब जाकर परिजन रविवार की सुबह में दाह संस्कार करने पर राजी हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव सिशनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर निवासी हरिश्चंद्र अग्रहरि का बेटा तरुण अग्रहरि बृहस्पतिवार को अपने दोस्तों के साथ पुरंदरपुर थाना क्षेत्र टेढ़ी गांव के वनग्राम कांधपुर नर्सरी के पास स्थित रोहिन नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि रोहिन नदी में तरूण डूब गया। परिजन और ग्रामीणों ने युवक की बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार को पुरंदरपुर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम से नदी में तलाश करना शुरू किया तो काफी तलाश के बाद शव बरामद हुआ था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार की देर शाम लगभग लाश जब घर पहुंची तो घर के दरवाजे पर लाश रखकर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना मिली तो मौके पर परसामलिक, बरगदवा, नौतनवा, पुरंदरपुर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए। पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन रविवार की सुबह दाह संस्कार करने पर राजी हुए। वहीं इस बाबत सीओ बसंत सिंह ने बताया कि रात होने के कारण परिजन सुबह अंतिम संस्कार करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें