फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुराल में बरामदे में फंदे से लटका मिला लखनऊ के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ का रहने वाला था मृतक, दो माह से मायके में रह रही है पत्नी
विज्ञापन

शव का पैर नीचे जमीन पर सटा हुआ था और कमर पर चोट के निशान मिले हैं।
मिठौरा। कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक का शव उसके ससुराल के बरामदे में गमछे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान लखनऊ के रहिमाबाद थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी दिनेश (35) के रूप में हुई है। उसकी पत्नी बबिता दो महीने से मायके में थी। परिवार में विवाह समारोह होने के कारण दिनेश भी ससुराल में था।
ससुराल वालों के अनुसार, सोमवार की सुबह घर के अधिकांश सदस्य खेत में धान की बेहन लेने गए थे, तभी घर में मौजूद बच्चों ने बरामदे में दिनेश को फंदे से लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे और जबकि कमर के आसपास चोट के निशान भी दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। सदर कोतवाल निर्भर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें