फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान की रोपाई करने गए किसान का बॉर्डर के समीप मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवां गांव के उत्तर नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड के समीप शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त कराया। मृतक की पहचान सुरेंद्र (45) निवासी पिपरा थाना बरगदवां के रूप में की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेंद्र शुक्रवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति की धान की रोपाई करने के लिए घर से निकले थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष बरगदवा धनंजय कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल किया जा रही है।

सितंबर माह में बड़ी बेटी की तय थी शादी
मृतक किसान सुरेंद्र की बड़ी बेटी रुषी की सितंबर माह में शादी तय थी। किसान बेटी की शादी की तैयारी में रुपये जुटाने के लिए मजदूरी कर रहा था। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। घटना से परिवारजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सुरेंद्र के तीन बेटी और एक पुत्र है। घर के एकमात्र कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें