परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित छत्रपति शिवाजी नगर मेहाबर में शनिवार देर रात महेंद्र पांडेय (55) शव घर के पीछे पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेन्द्र की पत्नी के अनुसार, महेंद्र पांडेय पिछले कुछ दिनों से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी की वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। शनिवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। वह भी सो गए। सुबह परिजन करीब 4 बजे जगे और टहलने के लिए निकले तो महेंद्र पांडेय का शव घर के पास पेड़ से लटका देखा।
यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।