फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैरवा चंदनपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव बैरवा चंदनपुर टोला हरदीन डीह निवासी युवक की सऊदी अरब में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मोबाइल से घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव बैरवा चंदनपुर टोला हरदीनडीह निवासी मोहम्मद इमरान (28) सऊदी अरब के रियाद में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। तीन माह पूर्व वह घर से सऊदी अरब गए थे। गत शनिवार की दोपहर बाद लगभग 2 बजे पंखा लगाते समय वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
आसपास के लोग तत्काल इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। साथ के लोगों ने मोबाइल के जरिए मौत की सूचना परिजनों को दी। मृतक की पत्नी शाहजहां, बेटी बुसरा (10) और जोहरा (5) और बेटा मुक्तकी (7), पिता शकील अहमद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रफीक ने बताया कि काम करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई है। इमरान का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में ही किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें