फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवती को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। युवती को डरा-धमका कर भगाने और यौन शोषण करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक महिला ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री चार जुलाई को इलाज कराने सिसवा गई थी। बहुत खोजने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। 12 जुलाई को उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि गांव का ही एक युवक उसको अज्ञात स्थान पर ले आया है और उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसके प्रभाव में आकर उसने कुछ जेवर और नकदी भी आरोपी को दिया है। आरोप है कि मामले में कुछ लोग युवक की मदद कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि इस मामले न्यायालय के आदेश पर सिट्टू, बिट्टू और उसकी माता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें