फरेंदा। कस्बे के गणेश शुगर मिल परिसर की झाड़ियों में रविवार की देर शाम मिले युवक के शव की पहचान हो गई। शव की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी सलीम (31) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गणेश चीनी मिल परिसर की झाड़ियों में एक युवक का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया था। उसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया। दूसरे दिन कोशिश के बाद शव की पहचान सलीम (31) वर्ष निवासी सोनबरसा थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मछली का कारोबार करता था। वह रोजाना फरेंदा आता भी था। वह तीन चार दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।