फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना अंतर्गत गांव चौतरवा में शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे मानसिक बीमार बताई जा रही ललिता (18) का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर संपतिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पिता श्याम नारायण चौहान के अनुसार पत्नी और छोटी बेटी को लेकर धान के खेत में काम करने गए थे। जबकि उनकी मानसिक रूप से बीमार बेटी ललिता घर पर अकेली थी। घर लौटा तो ललिता घर के अपने कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे से बने फंदे में झूलती दिखाई दी।
रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और लाश को फंदे से उतारा गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे उन्हें दूरभाष से सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नौतनवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि औपचारिकता पूरी करके शव पोस्टमार्टम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें