महराजगंज। रविवार को स्टेडियम में बीएमटी क्रिकेट अकादमी व महराजगंज पुलिस के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इस दौरान बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने 31 रन से मैच जीता लिया।
कोच अतुल त्रिपाठी ने बताया कि बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाया। इसमें दिव्यांश ने 64 गेंद में 84 रन बनाए व अनंत ने 27 गेंद में 31 रन बनाया। महराजगंज पुलिस की ओर से गेंदबाजी करने आए कृष्णा ने तीन ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया, राजेश ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया।
महराजगंज पुलिस ने बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 127 रन बनाया। इसमें आतिश ने 47 गेंद में 43 रन बनाया। अमित ने 14 गेंद में 16 रन बनाया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करने आए करन ने 3.4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिया। दिव्यांश ने तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिया। अनंत ने चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। इसी तरह इस मैच को बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने 31 रन से जीता लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिव्यांश बने हैं।