चिउटहां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा बाजार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में एसएस इंटर कॉलेज करमही की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अमृता गुप्ता और पोस्टर प्रतियोगिता में काजल चौहान ने बाजी मारी।
विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षाओं और सेक्शनों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रतिभा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र और उपप्रधानाचार्य आदित्य कुमार पांडेय ने प्रसन्नता जताते हुए छात्राओं और सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई दी।