पंप पर शौचालय में रखा गया डीजल पेट्रोल, दुकान से बोतल में लेकर जाता पेट्रोल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी का बड़ा खेल बुधवार को उजागर हुआ। ग्रामसभा बैठवलिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर शौचालय और रसोईघर में छिपाकर रखा गया डीजल और पेट्रोल बरामद किया।
गुप्त सूचना पर नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल और थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। टीम ने परिसर की गहन जांच शुरू की तो शौचालय और रसोईघर में गैलनों में भरकर रखा गया डीजल-पेट्रोल मिला।