फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ‘किसानों व व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेगी भाकियू’

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोले भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोहम्मद नासिर खान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत किसान यूनियन (भाकियू) की ओर से किसानों के हितों को संरक्षित किया जाएगा। जनहित को देखते हुए व्यापारियों की वाजिब समस्याओं के निदान के लिए भी प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो लोकतंत्रात्मक ढंग से सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने का भी कार्य होगा।
ये बातें नगर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोहम्मद नासिर खां ने कही। उन्होंने कहा कि छह नवंबर को नगर के एक विवाह भवन में यूनियन का सम्मेलन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन से जुड़े अन्य प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 500 की संख्या में किसानों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के आयोजक व राष्ट्रीय सचिव देवदत्त कुमार ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को संगठित करने का कार्य भी यूनियन करेगा। नगर के व्यापारियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए पुरजोर मांग होगी। सड़क चौड़ीकरण में मनमानी नहीं करने दी जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कयामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें