महराजगंज। सोमवार को जिले के विभिन्न प्रमुख चौराहों और कस्बों में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठन को मजबूती देने को लेकर संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष अपने आवास धनेवा धनेई से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2:10 बजे सिंदुरिया चौराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से आगे बढ़ते हुए 2:25 बजे मिठौरा ब्लॉक, 2:30 बजे मिठौरा कस्बा, 2 :45 बजे भरोहिया ढाला तथा 2:56 बजे बाली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 3:10 बजे निचलौल, 3:20 बजे गड़ौरा, 3:30 बजे ठूठीबारी और अंत में 3:45 बजे पड़ियाताल मंदिर परिसर में उनका स्वागत होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि यह भ्रमण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।