फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांट मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के गोला बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर खुशी का इजहार किया। यह कार्यक्रम पूर्व नगर अध्यक्ष, सभासद सतविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर खुशी व्यक्त की। पूर्व नगर अध्यक्ष, सभासद सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि यह खुशी देश के नेतृत्व और सरकार की नीतियों के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता निरंजन लोहिया, नागेंद्र भारती, धर्मेंद्र वर्मा, राधेश्याम जायसवाल, संजय अग्रहरि, शुभम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें