नौतनवा कजरी चौराहे पर दिखा मगरमच्छ वनकर्मियों ने रोहिन नदी में छोड़ा।
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव कजरी चौराहे पर सोमवार को मगरमच्छ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ दिया। उत्तरी चौक रेंज के जंगल के निकट बसे गांव कजरी में चौराहे पर सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे एक मगरमच्छ अचानक आ गया। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने वनकर्मियों को इसकी सूचना दे दी। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर मगरमच्छ को पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ दिया। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ दिया गया है।