फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को नई पहचान दे रही डबल इंजन की सरकार : पंकज

विज्ञापन
फरेंदा में जनविश्वास यात्रा के दौरान शिलान्यास करते सीएम योगी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंक - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
प्रदेश को नई पहचान दे रही डबल इंजन की सरकार : पंकज
विज्ञापन

सेठ आनंदराम जयपुरिया मिनी स्टेडियम में जन विश्वास यात्रा के दौरान बोले केंद्री वित्त राज्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा (महराजगंज)। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में जन विश्वास यात्रा के पहुंचने के बाद आयोजित जनसभा के दौरान भाजपा के नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों का बखान किया। वक्ताओं ने कहा मोदी व योगी की सरकार ने देश को नया आयाम देते हुए पात्रों को लाभ देने का काम किया है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को नई पहचान दी। जन विश्वास यात्रा के दौरान लोगों के उत्साह बता रहा हैं कि वे सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। सरकार ने सुरक्षा, सहयोग की भावना से कार्य किया है। पूर्व की सरकारों में योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव किया जाता था, लेकिन अब पात्रों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की चुस्त कानून व्यवस्था से प्रदेश में निवेश बढ़ा है। अब व्यापारी पूंजी निवेश कर खुद को सुरक्षित समझते हैं। चार लाख करोड़ के निवेश से प्रदेश को नई गति मिली है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी नंबर बन गया है।
विज्ञापन

विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। क्षेत्र का विकास करने में सभी का सहयोग जरूरी है। पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का नाम विश्व में हो रहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, विधायक प्रेम सागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, अर्चना चंद्रा, विश्वजीत सिंह, राजेश यादव, प्रदीप सिंह, ईशु चौरसिया, ऋषि त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, परमात्मा अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
----
जन विश्वास यात्रा हुआ स्वागत
फरेंदा। क्षेत्र की सीमा पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर अभिनंदन किया। कस्बे में जन विश्वास यात्रा पहुंचते ही जायसवाल समाज के लोगों में पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, पूर्व सभासद संजय जायसवाल, जयंत जायसवाल, श्रवण जायसवाल, वाल्मीकि जायसवाल, नरायन जायसवाल, दूधनाथ, राजकुमार, कृष्ण कुमार, सुभाष व अनिल जायसवाल सहित कई लोगों ने यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया। दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर के सामने स्टाल लगा कर यात्रा का अभिनंदन किया। संवाद
---
झावनी में तब्दील रहा जनसभा स्थल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। जनसभा स्थल को पूरी तरह से पुलिस की छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कस्बे के चारो तरफ बैरियर लगा कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया था।
---
डेढ़ घंटे तक आवागमन में दिक्कत हुई
सीएम की जनसभा काफी संख्या में लोग सुनने पहुंचे थे। जनसभा समाप्त होने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक कस्बे की सभी सड़कें जाम रहीं। लोगों के यात्रा को सुगम बनाने के लिए पुलिस कैंप कर रही थी। कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर वाहन के आवाजाही को सहेजने में जुटी रही।
----
सीएम के कार्यक्रम के पहले सपाइयों को हिरासत में लिया गया
फरेंदा। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में खलन न हो, उसके लिए पुलिस पहले ही क्षेत्र के सपाइयों को हिरासत में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के सपा नेता अमित चौबे, गंगाराम यादव व संजय यादव को सुरक्षा की दृष्टि से हिरासत में ले लिया गया था। कार्यक्रम के बाद उनको छोड़ दिया गया।
---
विश्वकर्मा महासभा ने ज्ञापन दिया
फरेंदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. बलराम शर्मा की ओर से पांच मांगों का ज्ञापन भाजपा नेता के माध्यम से सीएम को भेजा। ज्ञापन में विश्वकर्मा पूजा को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, फरेंदा को जिला बनाने, गणेश शुगर मिल को चलाने व परगापुर व सरुआ ताल के सुंदरीकरण की मांग की गई थी।
विज्ञापन

--------------------
अंतिम समय तक सब कुछ ठीक करने में जुटा रहा प्रशासन
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के समय तक प्रशासन सब कुछ ठीक करने में जुटा रहा। बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण जनता को कोई दिक्कत न हो, उसे लिए कर्मचारी लगे हुए थे।
--------------------
पेड़ एवं छतों पर चढ़कर सनी सीएम की बात
सीएम योगी की बातों को सुनने के लिए युवा तो पेड़ों पर चढ़ गए थे। वहीं कई लोग जनसभा स्थल के आस-पास के घरों की छतों पर चढ़कर संबोधन को सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें