फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूंजीपतियों के हाथों खेल रही भाजपा सरकार

Tue, 29 Jul 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के पकड़ी चौबे गांव में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वहीं भाजपा सरकार की आलोचना की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है। सरकार ने गरीबों के घर को रोशन करने वाले मिट्टी का तेल बंदकर उसकी सब्सिडी पूंजीपतियों को कमाने के लिए दे रखा है। कांग्रेस ने सर्वसमाज के लिए काम किया है। भाजपा सरकार कांग्रेस के किए गए कार्यों को अपने पूंजीपति मित्रों के हवाले कर उन्हें मालदार और आम जनता को गरीब बना रही है। जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा की महंगाई आसमान छू रही है और सरकार फर्जी आंकड़े से महंगाई कम बता रही है। जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, सिसवा के ब्लॉक प्रभारी इसरार अहमद, राम धवन, कासिम अंसारी, मुमताज अंसारी, विनोद प्रसाद, इकबाल शमीम, हेमंत तिवारी, रामदास गौड़, चुन्नू, मंजूर, रामकिशन चंद्रिका प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें