महराजगंज। नगर के दुर्गा मंदिर का बिल्वा निमंत्रण जुलूस रविवार को निकाला गया। इस बार भी जुलूस ने सभी को आकर्षित किया। बजरंग अखाड़े के अध्यक्ष राजन सिंह के नेतृत्व में जुलूस का प्रदर्शन देख लोग काफी उत्साहित हुए। इस अवसर पर मां दुर्गा के कलश की स्थापना के साथ ही देवताओं का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
जुलूस की अगुवाई दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार टिबड़ेवाल और महामंत्री रमाशंकर गुप्त ने की। यजमान के रूप में राजकुमार गुप्ता और उनकी पत्नी रीना गुप्ता ने हिस्सा लिया, जबकि बिल्वा निमंत्रण का पूजन पंडित अवधेश पांडे और कृष्ण मुरारी त्रिपाठी बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जुलूस दुर्गा मंदिर से शुरू होकर मऊपाकड़ दुर्गा मंदिर, सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ चौराहा, कोतवाली और राम जानकी मंदिर होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुआ।