परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर कस्बे में मंगलवार को एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल युवक का एक निजी क्लीनिक में इलाज कराकर परिजनों को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे पीपीगंज के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भगवानपुर चौकी पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में लिया। परसामलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिषखोप निवासी नीरज उर्फ गुड्डू अग्रहरि (34) किसी काम से बाइक से भगवानपुर बाजार जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया और मौके पर बरामद वाहन और उसके चालक को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर पर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।