फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार दंपती घायल

Tue, 26 May 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के घासी कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नियामत नगर निवासी सोनू (30) पत्नी रूबी खातून (28) और पांच वर्षीय बेटी नैय्यर के साथ बिहार के बगहा स्थित रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर पिपरपाती पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट भिजवाया। हादसे में मासूम बच्ची को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें