श्यामदेउरवां क्षेत्र के बसहिया खुर्द के पास देर रात हुआ हादसा
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के चलते सामने वाली कार लगभग 20 मीटर आगे चली गई और उसमें सवार एक युवती को गंभीर चोटें आईं। घायल युवती को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह और ज्योति एक कार में सवार होकर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे, अभी वह बसहिया खुर्द गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक हरपुर तिवारी निवासी एहसान अली ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे की कार का पिछला हिस्सा और पीछे की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर में आगे की कार में सवार ज्योति को चोटें आई हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह के अनुसार, दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया गया है।