फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी रतनपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक के ग्राम पंचायत असुरैना निवासी मोहम्मद शरीफ (30) बाइक पर बैठाकर दो महिलाओं को बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा टोला मुड़ेरी छोड़ने जा रहा था। असुरैना चौराहे से 500 मीटर पूरब नौतनवां की तरफ जा रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी रतनपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें