फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो किशोरों को मारी टक्कर, तीनों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के जारा टोला भारिया के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो किशोरों को टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। बाइक चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी कुलदीप सहानी (20) बाइक से नेपाल से अपने घर लौट रहा था। वह सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जारा टोला भारिया के पास सूरज (16) और बाबुल (15) जारा थाना सोनौली पैदल शौच के लिए जा रहे थे। बाइक चालक कुलदीप ने दोनों को टक्कर मार दिया, जिससे सूरज और बाबुल घायल हो गए अनियंत्रित बाइक से गिरकर कुलदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख कुलदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि सूरज और बाबुल को हल्की चोट आने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें