फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत

Thu, 15 May 2025 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर स्थित रजवल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवां निवासी अनमोल ऊर्फ मिंटू विश्वकर्मा (19) किसी काम से बाइक से रजवल की तरफ जा रहा था। अभी वह रजवल स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें