फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एकसड़वा ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, सिद्धार्थनगर का रहने वाला है मृतक
विज्ञापन

कोल्हुई। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एकसड़वा ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। हादसे में अश्विनी निवासी ग्राम सतरंगी थाना उस्का सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, अश्विनी निवासी ग्राम सतरंगी थाना उस्का सिद्धार्थनगर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही एकसड़वा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जोगियाबारी पंकज सिंह ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अश्विनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दोनों वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें