फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, परिवार में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां और भाभी गई थीं रिश्तेदारी में, पड़ोसी की नजर पड़ी तो मचाया शोर
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड स्थित चिउरहा मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
जानकारी के अनुसार, चिउरहा निवासी स्वर्गीय राजेश के परिवार में उनकी पत्नी मंगरी, बड़े बेटे की बहू सुधा और सबसे छोटा बेटा राहुल घर पर रहते थे। परिवार के बड़े बेटे सिकंदर मुंबई और मझला बेटा मदन लखनऊ में रहकर रोजगार करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राहुल का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मां और भाभी रिश्तेदारी में मुजुरी गांव गई हुई थीं। इसी दौरान एक पड़ोसी की नजर कमरे के भीतर गई तो राहुल फंदे से लटका दिखाई दिया। पड़ोसी ने तत्काल परिजनों और आसपास के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई और लखनऊ में रह रहे उसके दोनों भाई भी घर के लिए रवाना हो गए।
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें