फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो की चपेट से बाइक सवार सिपाही और युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो की चपेट से बाइक सवार सिपाही और युवक घायल
विज्ञापन

नौतनवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के कुकेसर गांव के पास बाइक सवार सिपाही टेंपो की चपेट में आने से घायल हो गया। जबकि इस हादसे में टेंपो सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया जिन्हें स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतनपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बाइक सवार सिपाही बगैर हेलमेट थे। परसा मलिक थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार यादव (28) किसी काम से कोहरगड्डी जा रहे थे। अभी वह नौतनवां ठूठीबारी मार्ग कुकेसर चौराहे के पास पहुंचे थे कि बरगदवा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही टेंपो की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक सिपाही अमित कुमार यादव एवं टेंपो में सवार कोहरगड्डी निवासी राजकुमार (22) भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष शाह मुहम्मद ने बताया कि घायल सिपाही अमित कुमार यादव का इलाज गोरखपुर में हो रहा है। टेंपो चालक फरार हो गया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें