फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महदेइया चौराहे से घर के सामने खड़ी बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया चौराहे से रविवार की रात लगभग दो बजे हरिलाल पुत्र शेषमन के घर के सामने से बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक मिली नहीं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र में बीते दस दिनों के अंदर दो बाइक चोरी हो चुकी हैं। एक जनवरी की रात ग्राम पंचायत रेहरा टोला बेलभार निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र गंगाराम सिंह के घर से बाइक संख्या यूपी 56 एबी 8100 चोरी हो गई थी। अभी तक पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम है। वहीं, रविवार की रात लगभग दो बजे महदेइया निवासी हरिलाल पुत्र शेषमन के घर के सामने से बाइक संख्या यूपी 56 एक्यू 5078 को चोरों ने चुरा लिया। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें