पनियरा। थाना क्षेत्र के मुजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बैंदा निवासी दो युवक बाइक से मुजुरी जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात बैंदा निवासी अमरजीत (28) और शेषनाथ (26) एक बाइक से मुजुरी से घर जा रहे थे। तभी मुजुरी नहर के एक विद्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेषनाथ की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पति बैंदा संजय ने बताया कि मृतक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद