फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में मौसेरे भाइयों समेत तीन की मौत

Mon, 20 Jan 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र के बहुआर मार्ग पर जंगलों के बीच स्थित वन देवी माता मंदिर के पास शनिवार की रात करीब 11 बजे कोहरे में कार पेड़ से टकरा जाने से दो मौसेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक बजहा और दो कुशीनगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार को निचलौल के बजहा उर्फ अहिरौली गांव के राजी टोला निवासी राजेश (23) के घर कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा निवासी उसके मामा का बेटा शोभित उर्फ कलुआ (30) और खड्डा क्षेत्र के भुजौली निवासी उसकी मौसी का बेटा देवानंद उर्फ लकडू (23) आए हुए थे। तीनों देर शाम एक कार में सवार होकर निचलौल गए थे। वहां से तीनों रात में करीब 11 बजे घर लौट रहे थे।
बहुआर मार्ग पर निचलौल वन रेंज के घने जंगलों में वन देवी मंदिर के पास कोहरे के कारण उनकी कार सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे तीनों घायल हो गए। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने हादसे की सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम एंबुलेंस की मदद से तीनों को निचलौल सीएचसी ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल कार सवार तीनों युवकों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें