फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क किनारे रखे ईंटों से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर महलगंज चेहरी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराई बाइक, अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत
महराजगंज। फरेंदा मार्ग पर महलगंज चेहरी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक सड़क किनारे रखी ईंटों से टकरा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी विनोद साहनी बाइक से अपने घर से महराजगंज की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि महलगंज के पास सामने से आ रहे एक वाहन को देखकर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे रखी ईंटों से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में दो भाइयों में विनोद बड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार विनोद मिलनसार स्वभाव के थे। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें