फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर कार में की तोड़फोड़, घटना का वीडियो वॉयरल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवकों ने हमलावरों पर जानलेवा हमलाकर कार में तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मारपीट में घायल गजेन्द्र गुप्ता, निवासी ग्राम चौपरिया ने बताया कि वह अपने साथी इन्द्रेश गुप्ता के साथ रोज की तरह दुकान बंद कर करीब शाम 7:30 बजे चौराहे की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही नहर पुल पार कर बर्तन की दुकान के पास पहुंचे, तभी अचानक कई बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ डाले और दरवाज़ा खोलकर उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गजेन्द्र का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी हत्या की नीयत से सिर पर ईंट मारी, जिससे सिर फट गया और वह लहुलुहान हो गए। इन्द्रेश को भी गंभीर चोटें आईं। गजेन्द्र के हाथ में भी गहरी चोटें बताई जा रही हैं। दोनों घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से हटे और लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावरों को कार सवार युवकों को मारते-पीटते और शीशा तोड़ते हुए देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें