फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भामकियू ने धरना दिया

Tue, 10 May 2016 12:23 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : vinod gupta
विज्ञापन
महराजगंज में  भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश प्रजापति ने बताया कि जिले में श्रम विभाग अधिकारी और बाबू की मिलीभगत से जन कल्याण कारी योजनाएं दलालों की भेंट चढ़ गई हैं। बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में विशेष शिविर लगाकर पंजीयन का फार्म भरवाकर एक हजार रुपये से लेकर पन्द्रह सौ रुपये वसूल कर रसीद पर मात्र दिनांक लिख कर दे दिया गया है। कुछ लोगों का पंजीयन कार्ड तो बना दिया गया है मगर बहुत से लोगों को बिना पंजीयन कार्ड बनाए रसीद दिखाने के बाद भगा दिया गया है।
विज्ञापन


कहा किविभाग द्वारा प्राइवेट कर्मचारी शैलेन्द्र कुमार द्वारा फुलमनहां चौराहे पर ऑनलाइन सेंटर बनाकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। कैलाश प्रजापति ने श्रम विभाग में पन्द्रह वर्षो से जमे अधिकारियों और बाबुओं को हटाने के लिए डीएम से मांग की है। उसके अलावा आय से अधिक संपत्ति होने पर जांच की मांग की है। उन्होंने श्रम विभाग में तैनात बाबू पर जिले भर में दलाल बनाने का आरोप लगाया। हर ब्लॉक में दलाल श्रम विभाग के पंजीयन के नाम पर पैसा वसूली का कार्य करते हैं। उसे तत्काल हटाने की मांग की है। इसके अलावा विभाग में अगर कोई कार्यालय का विरोध करता है या शिकायत करता है तो विभागीय लोग उसे मारने पीटने लगते हैं। इस मांगों को लेकर भारतीय मजदूर किसान यूनियन के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गुलाबी देवी, खुशबु निशा, सुकई गुप्ता, बबलू प्रजापति, वृद्धि प्रसाद , मंजू देवी, सोमनी, पार्वती देवी, इसरावती देवी, खंजाची, दुलारी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें