फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया फरेंदा ने लेजार महदेवा को हराया

Mon, 09 May 2016 12:52 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
फरेंदा ने मैच में जीत हासिल की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एमसीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फरेंदा बुजुर्ग के महुअवा में आयोजित हुआ।  उद्घाटन मैच में भैया फरेंदा ने लेजार महदेवा को हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भैया फरेंदा की टीम  ने निर्र्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेजार महदेवा की टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार से भैया फरेंदा ने मैच 35 रनो जीत लिया। रामधर शर्मा को मैन आफ द मैच दिया गया। 

उद्घाटन के दौरान ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। खेल मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे व्यक्ति के अंदर जीवन जीने की कला का विकास होता है। खेल को मात्र हार या जीत मानकर नहीं चलना चाहिए। इससे लड़ने की कला का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान सीताराम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जायसवाल, दिनेश चंद्रा, अजय जायसवाल, ओमप्रकाश यादव, शिवप्रकाश यादव, विभूती पांडेय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें