फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किसानों की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने किसानों की समस्याओं से डीएम को कराया अवगत
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपकर मांगों पर विचार करने का आग्रह किया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों के हितों की अनदेखी से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को डीएम से मुलाकात की तथा मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि किसानों के फसलों के अधिकतम समर्थन मूल्य को निर्धारित करने के लिए लंबे समय से कमेटी गठित किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। किसानों के हितों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि फसलों के अधिकतम समर्थन मूल्य को निर्धारित किए जाने की दिशा में समिति का गठन किया जाए, किसान आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमे को अविलंब वापस लिया जाए, आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा अविलंब दिलवाया जाए, संयुक्त किसान मोर्चे से चर्चा करके बिजली बिल पर किसान हित में कार्ययोजना बनाई जाए तथा लखीमपुर की घटना में घायल किसानों को अविलंब मुआवजा दिया जाए तथा घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान जगराम चौधरी, उमेश चंद्र दूबे, रवींद्र जैन, दिवाकर साहनी, राजेश गुप्ता, सुधांशु साहनी, शिवकुमार साहनी, सरफराज आलम, जलालुद्दीन, चंपा देवी, छेदीलाल यादव, कैलाशनाथ विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें