फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीईओ ने मुहैया कराया गैस सिलिंडर, रसोइयों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हुआ सतर्क
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय फरेंदा बुजुर्ग में खंड शिक्षाधिकारी ने मुहैया करवाया गैस सिलिंडर
फरेंदा। अमेरिका, इस्त्राइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे परिषदीय विद्यालयों में भी गैस सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही है। तीन अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर बुझा गैस का चुल्हा, लकड़ी पर पक रहा मध्याह्न भोजन... का संज्ञान लेते हुए बीईओ ने तीन विद्यालयों में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया।
शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी सुदामा प्रसाद कंपोजिट विद्यालय फरेंदा बुजुर्ग, भगवतनगर परसिया पहुंचे। रसोइयों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल गैस सिलिंडर मुहैया कराया। परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर की कमी कई दिनों से देखी जा रही थी। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान लकड़ी के सहारे मध्याह्न भोजन बनवा रहे थे। इससे गर्मी के मौसम व धुएं से रसोइयों को भी दिक्कत हो रही थी तथा समय से भोजन भी नहीं मिल पा रहा था। क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी की भी समस्या हो रही है। शनिवार को बीईओ ने हरदतपुर में एक, फरेंदा बुजुर्ग में एक और भगवतनगर परसिया विद्यालय में दो गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले खंड शिक्षाधिकारी ने गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी जारी किया था। इसके बावजूद एजेंसी संचालकों से शिक्षकों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। खंड शिक्षाधिकारी सुदामा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को निरीक्षण किया गया। जहां गैस सिलिंडर की परेशानी थी वहां तत्काल व्यवस्था करा दिया गया। साथ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई तो संतोषजनक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें