फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द व रजौड़ा कला के सीवान में शनिवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग में लगभग लगभग 12एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी यह नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन

आग लगने के बाद ग्रामीणों से अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों ने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग किया कि गेहूं की फसल कटने तक एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ब्लॉक पर मौजूद रहे। शनिवार को लगी आग में गुलाब गुप्ता का डेढ़ एकड़, राजनारायण का 120 डिस्मिल, देवी प्रसाद का एक बीघा, मुरली श्याम मनोहर का दो बीघा, उर्मिला का 30 डिस्मिल, रामभवन का 30 डिस्मिल, श्रीसिंह का एक एकड़, राजेश्वर का 14 व राजाराम मौर्य का 80 डिस्मिल सहित कुल 12 एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें