फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वितरित किया गया बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कलक्ट्रेट परिसर में स्थित राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में हुआ आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में रविवार को ताइक्वांडो प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने खिलाड़ियों को बेल्ट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने विगत माह आयोजित बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण ताइक्वांडो खिलाड़ियों से संवाद भी किया।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विभाग प्रचारक ने खिलाड़ियों को खेल के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में भारत माता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। जिस प्रकार हम अपनी माता का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार भारत माता के प्रति भी सम्मान और समर्पण की भावना रखनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि देश सेवा के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतना लक्ष्य होना चाहिए। ताइक्वांडो न केवल एक खेल है बल्कि आत्मरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। विशेष रूप से बहनों और बेटियों को आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षक सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी के साथ खिलाड़ी अनिकेश चौरसिया, अव्यान यादव, ओजल यादव, आरोही आर्य, नाम्या त्रिपाठी, अंकुर सिंह, आत्रेय मिश्रा, श्रेष्ठ गुप्ता, अखंड प्रताप यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें