फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू, सात मई तक चलेगा 

Sun, 08 May 2016 12:36 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को बीमारी से बचाव के लिए संचालित मिशन इंद्रधनुष का शुभारम्भ शनिवार को आवास विकास परिषद के  उपाध्यक्ष सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने एक बच्चों को पल्स पोलियो का टीका लगाया गया। 
विज्ञापन


 उपाध्यक्ष सुशील टिबड़ेवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि सीएम के निर्देश पर संचालित इस अभियान से दो वर्ष के बच्चों तक को तपेदिक, गलाघोटू, काली खासी, टिटेनस, खसरा सहित तमाम बिमारियों से सुरक्षा मिली होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अभियान में छूटे बच्चों को चिन्हित कर उनका पूर्ण प्रतिरक्षण सुनिश्चित करें। 

 सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम 7 मई से 14 मई तक चलाया जाएगा। इसमें दो वर्ष तक बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है।  
विज्ञापन


 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आईए अंसारी ने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी ब्लाकों को प्रचार सामग्री पोस्टर बैनर आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी, वीवी पाठक, नीरज सिंह, सुशीला सिंह, भागवत सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें