एसडीएम को हटाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश डीआरडीए इम्प्लाईज यूनियन के पदाधिकारियों ने आंदोलन के तीसरे दिन भी कार्यालय पर प्रदर्शन किया । अध्यक्ष भृगुनाथ राय ने बताया की जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के कार्मिको को राजकीय विभाग में करने का निर्णय लिया गया है।
उसके बावजूद कार्मिको कार्य नही किया जा सका। और तरह तरह की आपत्तियां कार्मिक विभाग, वित्त विभाग तथा न्याय विभाग द्वारा लगाई जा रही है।उन्होने कहा कि कर्मचारियों की मांगे पूरी नही होने तक प्रदर्शन अनवरत चलेगा। महामंत्री गोरखनाथ यादव ने बताया की जिनका निराकरण प्रशासकीय विभाग द्वारा यथा संभव किया गया है।
लेकिन मुख्य सचिव के निर्णय का अनुपालन नही हो पा रहा है। इन सयब समस्याओं को लेकर आंदोलन के पहले दिन काली पटटी बांध कर कार्य किया गया। उन्होने बताया की आंदोलन में सात मई को कार्य बहिष्कार किया जायेगा व दस मई को सामुहिक अवकाश लेकर मुख्यमंत्री आवास लखनऊ का घेराव किया जायेगा।इस दौरान बृजनंदन द्विवेदी, बुद्विसागर शुक्ला, लाल बहादुर थापा, कमल मोहन श्रीवास्तव, गोरखनाथ यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे