फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के पहले की अपराधियों का राज था, कानून का नहीं : धर्मेंद्र सिंह

Tue, 25 Mar 2025 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सैंथवार ने किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच का परिणाम है कि प्रदेश शून्य से शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले की अपराधियों का राज था, कानून का नहीं, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में स्थितियां बदल चुकी हैं।
अब अगर कोई अपराध करता है तो अगले चौराहे पर वह सही जगह पहुंचा दिया जाता है। पहले देश की बेटियां विद्यालय जाने से डरती थीं और घर से बाहर नहीं निकलती थीं। आज भाजपा की सरकार में कानून का राज स्थापित है, जिसमें बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड बेटियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। कहा कि आज यूपी में नो कर्फ्यू–नो दंगा, यूपी में सब चंगा कि स्थिति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ, शिक्षा, यातायात मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश के सभी 70 जनपदों में मेडिकल कालेज खोले गये हैं, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
जनपद महराजगंज में 2017 से अबतक 9205 जोड़ों की शादियां करायी गई हैं, जो एक कीर्तिमान है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उत्कर्ष के आठ वर्ष नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के भिन्न-भिन्न योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया और विभागीय स्टालों का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई।
इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर, कंपोजिट विद्यालय बंजारी पट्टी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों की तारीफ बटोरी। इनके अलावा लोक गायक अमित अंजन, ओमप्रकाश यादव और राम नवल यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किया।
महिला सशक्तीकरण पर डॉ ज्योति सिंह, अमृता श्रीवास्तव, डॉ. अनामिका प्रजापति और शशिकला सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत रविकांत पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, डीएफओ निरंजन राजेंद्र सुर्वे, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें