फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभी सड़कों पर झेलिए दुश्वारियां...दो माह बाद भर सकेंगे फर्राटा

Sun, 01 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बदहाल 21 सड़कों को बनाने के लिए छह करोड 72 लाख मिले हैं। करीब दो माह के अंदर सभी सड़कें बन जाएंगी। शहर की 60,000 की आबादी को इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में खस्ताहाल सड़कों से आवागमन दुश्वार हो गया है। सड़क बनाने की प्रक्रिया एक सप्ताह से बाद शुरू हो जाएगी। शहर के मोहल्लों में खराब सड़कों से गुजरने में समस्या होती है।
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद महराजगंज इन सड़कों की स्थिति बीते कई वर्षों से खराब है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं।
शास्त्री नगर वार्ड में बृजेंद्र त्रिपाठी के मकान से राम-लखन के मकान तक की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चों समेत अन्य लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी वार्ड में अंबरीष मिश्रा के घर से मृत्युंजय धामिया के मकान तक की सड़क बेहद खराब है। सड़क पर गड्ढों की वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं एक निजी स्कूल से अमरनाथ गुप्ता के मकान तक की सड़क भी लंबे समय से खराब है। विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
आजाद नगर वार्ड की तीन प्रमुख सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। शहर के शास्त्री नगर के जितेंद्र ने बताया कि सड़कें लंबे समय से खराब हैं। अगर यह आने वाले दिनों में बन जाएंगी तो बेहतर हो जाएगा। रात में गुजरने के दौरान दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें