फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देश प्रेम एवं स्वच्छता राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र

Sat, 09 Mar 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। जगदीश प्रसाद पांडेय स्मारक पीजी काॅलेज देवपुर अड्डा बाजार की ओर से शनिवार को देवपुर स्थित पंचायत भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक अनिल पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि देश प्रेम एवं स्वच्छता राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र है, जिससे हम देश और समाज का विकास कर सकते हैं। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. दिनेश पांडेय ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से हमारे जीवन में सामाजिक समरसता की भावना का विकास होता है। शिविर के माध्यम से संगठन, भाईचारा, परोपकार, ईमानदारी की शिक्षा मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर देश सेवा की भावना का विकास करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन साबिर अख्तर ने किया ने किया। इस मौके पर अफजल खान, नीरज सिंह, कृष्ण कुमार मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें