फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के बसंत थापा ने मध्यप्रदेश के कालू को दिखाया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बसंत थापा ने मध्यप्रदेश के कालू को दिखाया आसमान
विज्ञापन

राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान में हुआ दंगल का आयोजन
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें गोरखपुर, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा नेपाल के पहलवानों ने दांव आजमाए। नेपाल के बसंत थापा ने मध्यप्रदेश के कालू को आठ मिनट में कालाजंग दाव से चित कर खूब वाहवाही पाई।
कुश्ती का आयोजन अंतरराष्ट्रीय पहलवान महेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी नृपेंद्र विक्रम सिंह और विशिष्ट अतिथि कृष्ण बिहारी पाठक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में विभिन्न प्रांतों से आई महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाए। इस दौरान 33 जोड़ी पहलवानों ने दो-दो हाथ किए। बली बहादुर थापा ने बनारस के विनोद को पटकनी दी। निचलौल की महिला रोमा ने प्रयागराज की काजल को आसमान दिखाया। इसके अलावा, लालू, हलचल, किशन, निधि, मोनू, रामदेव, असरफ, पवन, हीरा, सुभान अली, हजरत अली ने दांव आजमाए। इस दौरान अजीत यादव भोलू, राजन गुप्ता, अभिषेक सिंह, दीलिप सिंह, मानवेंद्र, अनिल, गोलू यादव, पीयूष यादव, आलोक सरावगी, सुनील कुमार, गोलू दूबे, विजय कुमार, विशाल मद्धेशिया, राज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें