फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरवाराजा के युवक की मुंबई में मौत, परिजन गमगीन

Wed, 25 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा बरईपट्टी गांव के एक युवक की मुंबई में मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुंबई से घर लौटते समय उसका शव महाराष्ट्र के जलगांव जनपद में निभोरा रेलवे स्टेशन के पास मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बरवाराजा बरईपट्टी निवासी सूर्यनाथ (33) चार माह पूर्व रोजी रोटी कमाने के लिए मुंबई गए थे। वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए चार दिन पहले घर आने के लिए ट्रेन में बैठे थे, लेकिन सोमवार को जलगांव जनपद के निभोरा थाना से फोन आया कि सूर्यनाथ का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है।
विज्ञापन

इसके बाद पिता रामविशाल, माता बेईला देवी, भाई अशोक शर्मा, विजय शर्मा, पत्नी प्रियंका, बेटी शालू, निधि, लाली व बेटा अंश बदहवास हो गए। मृतक के भाई अशोक शर्मा ने बताया कि दो लोगों को जलगांव के निभोरा थाने पर भेजा गया है। साथ ही वहां की पुलिस से बात कर मौत के कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें